ट्रिप प्लान करते वक्त लोग अक्सर कम बजट में ज्यादा ट्रैवल करने की कोशिश करते हैं। ऑफ सीजन में यह संभव है क्योंकि इस दौरान पर्यटन स्थलों पर लोगों के कम आने के कारण होटल अपने रेट कम कर देते हैं। वहीं ऑन सीजन में होटलों के रेट काफी महंगे हो जाते हैं और विकल्प न होने के कारण लोगों को महंगी जगहों पर रुकना पड़ता है.
तो अगर आप भी बजट ट्रैवल करना चाहते हैं और ठहरने में ज्यादा पैसा नहीं लगाना चाहते हैं तो हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप फ्री में रह सकते हैं और अपनी पूरी ट्रिप का मजा ले सकते हैं। भारत में कई धर्मशालाएं और आश्रम हैं जहां रहने के लिए आपको बिल्कुल भी भुगतान नहीं करना पड़ता है। तो आइए जानते हैं कहां-कहां हैं ये जगहें जहां आप फ्री में रह सकते हैं। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में-
1. मणिकरण साहिब गुरुद्वारा (हिमाचल प्रदेश) – अगर आप हिमाचल प्रदेश घूमने जा रहे हैं तो मणिकरण साहिब गुरुद्वारा में फ्री में ठहर सकते हैं। यहां आपको मुफ्त पार्किंग और खाने की सुविधा भी मिलती है। मणिकरण साहिब गुरुद्वारा पार्वती नदी के पास स्थित है।
2. आनंदाश्रम (केरल)- केरल की खूबसूरत पहाड़ियों और हरियाली के बीच आनंदाश्रम में रहना एक अलग ही अनुभव साबित हो सकता है। आप इस आश्रम में मुफ्त में रह सकते हैं। आश्रम में आपको दिन में तीन बार खाना भी दिया जाता है, जो बहुत ही कम मसालों में तैयार किया जाता है।
3. गीता भवन (ऋषिकेश) – पवित्र गंगा नदी के तट पर स्थित गीता भवन में यात्री नि:शुल्क ठहर सकते हैं। इसके साथ ही यहां आपको खाना भी फ्री में दिया जाता है। इस आश्रम में करीब 1000 कमरे हैं जहां दुनिया भर से लोग आकर ठहरते हैं। आश्रम द्वारा सत्संग और योग के सत्र भी दिए जाते हैं।
4. गोविंद घाट गुरुद्वारा (उत्तराखंड)- यह गुरुद्वारा उत्तराखंड के चमोली जिले में अलकनंदा नदी के पास स्थित है। यहां आने वाले पर्यटक, ट्रेकर्स और श्रद्धालु यहां फ्री में ठहर सकते हैं। गुरुद्वारे से आप पहाड़ों का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं।
5. निंगमापा मठ (हिमाचल प्रदेश) – यह मठ रेवालसर झील के पास हिमाचली शहर रेवालसर में स्थित है। इस खूबसूरत मठ में रहने का एक दिन का किराया 200 से 300 रुपये है। इस मठ के पास एक स्थानीय बाजार भी है जहां से आप खरीदारी कर सकते हैं।
6. तिब्बती बौद्ध मठ सारनाथ- उत्तर प्रदेश में स्थित इस ऐतिहासिक मठ में एक रात ठहरने का किराया मात्र 50 रुपये है। इस मठ का रखरखाव लाधन छोत्रुल मोनालम चेनामो ट्रस्ट द्वारा किया जाता है। इस मठ में भगवान बुद्ध के एक रूप शाक्यमुनि की मूर्ति है।
7. ईशा फाउंडेशन- ईशा फाउंडेशन कोयंबटूर से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह सद्गुरु का एक धार्मिक केंद्र है, जहां आदियोगी शिव की एक बहुत ही सुंदर और बड़ी मूर्ति भी है। यह केंद्र योग, पर्यावरण और सामाजिक कार्य के क्षेत्र में काम करता है। आप चाहें तो यहां भी अपना योगदान दे सकते हैं। यहां आप फ्री में रह सकते हैं।
- ऐसे बनते हैं IPS ऑफिसर यह सभी सुविधाएं मिलती है बिल्कुल ही मुक्त मे
- OTT देखना है पसंद तो आपके लिए यह प्लान सबसे बढ़िया है, देखें फ्री में Netflix, Amazon Prime, Hotstar
- इस IAS ऑफिसर ने छोड़ा सभी को पीछे, शेयर की IAS ऑफिसर बनने की टिप्स
- ऊर्फी जावेद इन छोटे कपड़ों में निकली बर्गर खाने, बर्गर खाने के बाद आंखों से निकले आंसू
- Ahsaas Channa बचपन में लड़का हुआ करती थी, उन्होंने खोला अपने गहरे राज