एक महिला ने अपने साथी को उसी बैंक में लूट लिया, जहां वह कई सालों से काम कर रही थी। उसने बैंक से करीब 68 करोड़ रुपये चुरा लिए और उसकी जगह कागज के टुकड़े तिजोरी में रख दिए। इस घटना को अंजाम देने के बाद महिला प्राइवेट जेट से विदेश भाग गई। हालांकि घटना के चार साल बाद आरोपी महिला को वापस देश लाया गया है। मामला रूस का है।
‘डेली स्टार’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इनेसा ब्रैंडेनबर्ग ने न सिर्फ बैंक में काम किया, बल्कि वह उस बैंक की मालिकों में से एक थीं। उनका साथी भी उसी बैंक के निदेशक मंडल में से एक था। यानी दोनों बैंक के उच्चाधिकारियों में शामिल थे, इसलिए शुरू में किसी को उन पर शक नहीं हुआ.
साल 2018 में इनेसा ने साइबेरियन बैंक फॉर रिकंस्ट्रक्शन एंड डेवलपमेंट इन टूमेन की तिजोरी से करीब 67 करोड़ 49 लाख रुपये चुराए और उसमें स्टेशनरी का सामान भर दिया। जब तक उसकी करतूत उजागर हुई, तब तक वह प्राइवेट जेट से देश छोड़कर भाग चुकी थी। हालांकि चार साल बाद उसे स्पेन से पकड़ा गया और अब उसे ट्रायल के लिए रूस वापस लाया गया है।
इस डकैती में इनेसा अकेली नहीं थी
लूट का यह मामला तब सामने आया जब बैंक के लिपिक ने देखा कि तिजोरी में पैसे की जगह कागज के टुकड़े भरे हुए हैं। पुलिस की जांच में पता चला कि इनेसा ने पैसे को कागज से बदल दिया था और फिर बैग में पैसे भरकर भाग गई। उसकी पिछले चार साल से तलाश की जा रही थी।
इस डकैती में इनेसा अकेली नहीं थी। इसमें उनके साथ उसी बैंक के सह-मालिक और बोर्ड के अध्यक्ष रोमान्याटा भी शामिल थे। इस मामले में पहले ही तीन गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और उन्हें जेल भेज दिया गया है. घटना के चार साल बाद, इनेसा को अब मुकदमे के लिए रूस लाया गया है। उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला पहले से ही दर्ज है।
रोम्याता को अपराध का मास्टरमाइंड बताया गया है। उन्होंने कथित तौर पर इनेसा को बैंक के निदेशक मंडल के उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया था ताकि नकदी का उपयोग किया जा सके। कैश तक पहुंच हासिल करने के लिए इनेसा ने अपनी आधिकारिक स्थिति का भी फायदा उठाया।
- OTT देखना है पसंद तो आपके लिए यह प्लान सबसे बढ़िया है, देखें फ्री में Netflix, Amazon Prime, Hotstar
- इस IAS ऑफिसर ने छोड़ा सभी को पीछे, शेयर की IAS ऑफिसर बनने की टिप्स
- ऊर्फी जावेद इन छोटे कपड़ों में निकली बर्गर खाने, बर्गर खाने के बाद आंखों से निकले आंसू
- Ahsaas Channa बचपन में लड़का हुआ करती थी, उन्होंने खोला अपने गहरे राज
- मिया खलीफा दिखने लगे पहले से भी ज्यादा खूबसूरत, किया गजब ट्रांसफॉर्मेशन